7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Jaipur Weather : जयपुर में रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, राजधानी में ठंडक बढ़ी

राजधानी जयपुर में आज सवेरे से रिमझिम बारिश का दौर है। इस वजह से राजधानी के तापमान में गिरावट आ गई है और मौसम में ठंडक बढ़ गई है। आज सवेरे से गुलाबी नगर जयपुर में काली घटाएं ढाई रही और अलसुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर चल रहा है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jun 04, 2025

– आज सवेरे से ही प​श्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश का दौर

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सवेरे से रिमझिम बारिश का दौर है। इस वजह से राजधानी के तापमान में गिरावट आ गई है और मौसम में ठंडक बढ़ गई है। आज सवेरे से गुलाबी नगर जयपुर में काली घटाएं ढाई रही और अलसुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर चल रहा है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी होने से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री से​ल्सियस दर्ज किया गया और अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। भरतपुर में आज सवेरे से ही बारिश का दौर है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया तो दिन में अ​धिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान आज 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा में भी सवेरे से ही बारिश का दौर है। अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया तो दिन में अ​धिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया तो दिन में अ​धिकतकम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर ​जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 40 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर आज बारिश हो रही है। वहीं राजधानी जयपुर में भी आज सवेरे से ही बारिश का माहौल है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्र रहने की संभावना है।