31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Jaipur Weather : जयपुर में मौसम का मिजाज नर्म-गर्म, बादल छाए, अंधड़ का मौसम

बीते दिनों पड़ रही तीखी गर्मी से आज जयपुर वासियों को थोड़ी राहत मिलती दिखाई दे रही है। जयपुर में आज सवेरे से अंधड़ आने व बादल छाने से मौसम अच्छा बना हुआ है। अंधड़-बारिश के मौसम से जयपुरवासियों को पड़ रही तीखी गर्मी से राहत मिली है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

May 29, 2025

– आज सवेरे से ही गुलाबी नगर में मौसम का मिजाज नर्म

जयुपर। बीते दिनों पड़ रही तीखी गर्मी से आज जयपुर वासियों को थोड़ी राहत मिलती दिखाई दे रही है। जयपुर में आज सवेरे से अंधड़ आने व बादल छाने से मौसम अच्छा बना हुआ है। अंधड़-बारिश के मौसम से जयपुरवासियों को पड़ रही तीखी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। इसके बाद उमस भरी गर्मी का दौर और तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से​ल्सियस रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। भरतपुर में आज हल्के बादल छाए हुए हैं। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री से​ल्सियस रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में न्यूनतम तापामन आज 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में नयूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में न्यूनतम तापमान आज 24 डिग्री से​ल्सियस रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 ​डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर में कल बारिश के बाद आज भी बादल छाए हुए हैं। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में न्यूनतम तापमान आज 28 डिग्री रहा तो दिन में पारा 41 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा तो अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में न्यूनतम तापमान आज 32 डिग्री से​ल्सियस रहा तो दिन में तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से​ल्सियस रहा तो दिन में तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं। कई जिलों में बारिश भी हो सकती है। आज राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से​ल्सियस रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज गुलाबी नगर में बादल छाए रहेंगे।