26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Jaipur Weather : गुलाबी नगर में मौसम का मिजाज गर्म, तापमान बढ़ने से छूट रहे पसीने
Play video

Jaipur Weather : गुलाबी नगर में मौसम का मिजाज गर्म, तापमान बढ़ने से छूट रहे पसीने

आज सवेरे राजधानी जयपुर में मौसम साफ रहा व तेज व तीखी धूप ​खिलने से सुबह से गर्मी के तेवर तीखे नजर आए। कड़क धूप के चलते आज सवेरे से ही लोगों के पसीने छूट रहे थे। दिन में आज अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री से ज्यादा रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी से रात में भी लोगों को गर्मी महसूस हुई।

Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

May 17, 2025

– आज सवेरे से जयपुर में दिखे गर्मी के तीखे तेवर

जयपुर। आज सवेरे राजधानी जयपुर में मौसम साफ रहा व तेज व तीखी धूप ​खिलने से सुबह से गर्मी के तेवर तीखे नजर आए। कड़क धूप के चलते आज सवेरे से ही लोगों के पसीने छूट रहे थे। दिन में आज अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री से ज्यादा रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी से रात में भी लोगों को गर्मी महसूस हुई। ऐसा ही मौसम प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी जिले भरतपुर में गर्मी के तीखे तेवर बरकरार हैं। आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया तो दिन में आज अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री तक रहने की संभावना है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है। रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 43 डिग्री रहने की संभावना है। आज प्रदेश में बीकानेर और श्रीगंगानगर जिले सबसे ज्यादा गर्म रहने की संभावना है। सीकर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम साफ है व गर्म हवाओं का असर बढ़ने से प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे हो रहे हैं। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है।