15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

जेजेएस 2024: देसी-विदेशी ज्वैलरी पर आया जयपुराइट्स का दिल, फिल्म अभिनेत्री वाणी कपूर भी करेंगी शिरकत, देखें वीडियो

शो में इस बार 1200 से ज्यादा बूथ होंगे। इसमें 329 बूथ जेमस्टोन्स के होंगे और 723 बूथ पर ज्वैलरी डिस्प्ले की जायेगी। 13 बूथ पर कॉस्ट्यूम एवं सिल्वर आर्टिकल्स डिस्प्ले होंगे। शो का आयोजन 23 दिसंबर तक होगा।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Dec 20, 2024

जयपुर। गुलाबी शहर एक बार फिर गहनों की चमक से दमक उठा। ‘रूबीज… रेयर, रॉयल और रेवर्ड’ थीम पर आज से चार दिवसीय ‘जयपुर ज्वलैरी शो’ (जेजेएस) का आगाज सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में हुआ। इस बी2बी एवं बी2सी शो का उद्घाटन उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने किया। जेजेएस के चेयरमैन विमल चंद सुराणा ने बताया कि इस साल शो में रूबी आभूषणों की विविधता, उनकी गुणवत्ता और डिजाइनों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इस विशेष रत्न को प्रमोट करने के लिए जेजेएस रूबी प्रमोशन ग्रुप भी बनाया गया है। जेजेएस प्रवक्ता अजय काला ने बताया कि इस वर्ष वुमन अचीवर्स का सम्मान भी किया जाएगा। इसके लिए 5 महिलाओं का चयन किया गया है। आज शाम को जेजेएस इंडियन ज्वैलर डिजाइन अवॉड्र्स-2024 के 14वें संस्करण का आयोजन होगा। आयोजक आलोक काला ने बताया कि इसमें फिल्म अभिनेत्री वाणी कपूर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़