5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
नागौर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे डीआरएम को किसने सुनाई खरी खरी
Play video

नागौर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे डीआरएम को किसने सुनाई खरी खरी

नागौर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक गौतम अरोड़ा नागौर रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। दोनों प्लेटफार्म पर घूमकर निरीक्षण की खानापूर्ति पूरी की।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Doulat Pareek

•

Updated: 10 Aug 2019, 8:36 PM IST

नागौर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक गौतम अरोड़ा नागौर रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। दोनों प्लेटफार्म पर घूमकर निरीक्षण की खानापूर्ति पूरी की।

अरोड़ा मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर रहे थे इसी दौरान जेडआरयूसीसी सदस्य जगवीर छाबा ने प्लेटफार्म एक पर चल रहे निर्माण कार्य में घटिया गुणवत्ता को दिखाना चाहा। लेकिन डीआरएम अपने को घटिया निर्माण को देखने की फुर्सत कहां। वे वहां रूके नहीं और सीधे ही निकल गए। प्लेटफार्म पर चल रहे घटिया निर्माण की जानकारी देने के बाद भी नजरअंदाज करने का मतलब आप समझ सकते है। नागौर रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग को लेकर पत्रिका ने पहले भी खबर दिखाई है। इसको लेकर डीआरएम ने ट्वीट कर कार्रवाई करने की औपचारिकता की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

डीआरएम को घटिया निर्माण की जानकारी थी। शिकायत भी हो चुकी है। कार्रवाई का भी आश्वाशन दिया इसके बाद निर्माण को नजरअंदाज करने के पीछे कारण समझ नहीं आ रहे है। करीब आधे घंटे तक दोनों प्लेटफार्म पर घूमने के बाद क्षेत्रीय रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति (जेडआरयूसीसी) सदस्य जगवीर छाबा, रेलवे ट्रेवलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष नृत्यगोपाल मित्तल और नागौर विकास समिति अध्यक्ष गोविंद सोनी डीआरएम से मिले। छाबा ने निर्माण कार्य घटिया होने को लेकर खरी खोटी सुनाई

काम की गुणवत्ता खराब होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से साफ है कि इसमें अधिकारियों की भी मिली भगत है। छाबा ने कहा कि उन्होंने खुद निरीक्षण करके देखा काम की गुणवत्ता सही नहीं है। ठेकेदार के आदमी लेन-देन की बात कर रहे हैं। हमें काम में गुणवत्ता चाहिए। छाबा ने कहा कि हम केन्द्रीय मंत्री से बात करेंगे रेलवे ट्रेवलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष नृत्यगोपाल मित्तल ने कहा कि जनता के खून पसीने की कमाई को व्यर्थ बहाया जा रहा है। प्लेटफार्म का लेवल तक सही नहीं है। जल भराव हो रहा है। हम समस्याओं की ओर ध्यान दिलाने आए हैं और आप बात तक नहीं सुन रहे हैं। आप इस लापरवाही को हल्के में मत लीजिए, हम केन्द्रीय रेल मंत्री से बात करेंगे।