5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

महापड़ाव: तीन अनशनकारियों की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

मंत्रालयिक कर्मचारियों के मानसरोवर में चल रहे महापड़ाव में अनशन पर बैठे तीन कर्मचारियों की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के घर पहुंचकर अपनी पीड़ जताई।

Google source verification

जयपुर। मंत्रालयिक कर्मचारियों के मानसरोवर में चल रहे महापड़ाव में अनशन पर बैठे तीन कर्मचारियों की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के घर पहुंचकर अपनी पीड़ जताई। संघ के मुकेश मुद्गल ने बताया कि महापड़ाव पर 15 मंत्रालयिक कर्मचारी आमरण अनशन पर है। इनमें से तीन की तबीयत खराब होने पर उन्हें जयपुरिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के निवास पर पहुंचे। कर्मचारियों ने उन्हें अपना मांग पत्र सौंपा। खाचरियावास ने उन्हें मांगों का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।