31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
MaharajaAgrasenJayanti 2024 : गाजे-बाजे के साथ निकली अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
Play video

MaharajaAgrasenJayanti 2024 : गाजे-बाजे के साथ निकली अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

अग्रसेन महाराज की गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Devendra Singh

•

Updated: 3 Oct 2024, 2:11 PM IST

जयपुर. अश्वनी शुक्ल प्रतिपदा पर गुरुवार को अग्रवाल समाज अग्रसेन महाराजा की 5148 वीं जयंती धूमधाम से मना रहा है। इस कड़ी में टोंक रोड अग्रवाल समाज और महाराजा अग्रसेन मंच के तत्वाधान में आज सुबह अग्रसेन महाराज की गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को टेलीफोन कॉलोनी स्थित शिव मंदिर से विधायक कालीचरण सर्राफ, समिति अध्यक्ष आरडी गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केके सिंघल, मुकेश गुप्ता एवं समिति के सदस्यों ने अग्रसेन महाराज की आरती कर रवाना किया। मार्ग में शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। अभिषेक जैन ने बताया कि शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए महेशनगर स्थित अग्रसेन भवन पहुंच कर संपन्न हुई। अग्रवाल समाज सेवा समिति के प्रचार मंत्री अरविंद अग्रवाल और महाराजा अग्रसेन मंच के अध्यक्ष अभिषेक बंसल ने बताया यहां आयोजित सम्मान समारोह में समाज समिति की ओर से मेधावी छात्रों सहित 75 वर्ष से अधिक आयु के अग्रजनों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि विधायक कालीचरण सर्राफ, समाजसेवी राजेंद्र केडिया, अध्यक्ष आरडी गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केके सिंघल सहित अन्य अतिथियों ने संबोधित किया।