
जयपुर जिले के 97 महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 1717 पदों को भरने की कवायद शुरू
ऑनलाइन होंगे साक्षात्कार
जयपुर।
राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के 524 महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिछले साल नवंबर में कन्वर्ट किए गए 345 स्कूलों के साथ ही पिछले माह कन्वर्ट हुए 179 यानी कुल प्रदेश के 524 गवर्नमेंट महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में रिक्त पदों को साक्षात्कार के जरिए भरा जाएगा। जिसमें जयपुर के 97 स्कूल भी शामिल हैं। इन 97 स्कूलों में 47 ऐसे स्कूल भी हैं जिन्हें हाल में ही अंग्रेजी माध्यम में बदला गया है। जयपुर जिले में 1717 रिक्त पदों को साक्षात्कार के जरिए भरा जाएगा। हर महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में टीचिंग ण्नॉन टीचिंग के कुल 23 पद स्वीकृत हैं। जयपुर जिले के 97 महात्मा गांधी स्कूलों में से 56 में तो प्रधानाचार्य के ही पद रिक्त हैं। प्रधानाचार्य के रिक्त पदों के साक्षात्कार बीकानेर निदेशालय में होंगे। जबकि अन्य साक्षात्कार जयपुर में ही हो रहे हैं। जयपुर जिले में 1717 पदों के लिए यह साक्षात्कार लिए जाने हैं। अध्यापक लेवल प्रथम व द्वितीय, कम्प्यूटर अध्यापक ग्रेड थर्ड, पुस्तकालय अध्यक्ष,प्रयोगशाला सहायक, कनिष्ठ सहायक एवं सहायक कर्मचारी के पदों पर आवेदकों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया गुरुवार से आरंभ कर दी गई है। जबकि वरिष्ठ अध्यापक,वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक, वरिष्ठ सहायक के पदों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू की गई। साक्षात्कार के बाद चयनित शिक्षकों व अन्य कार्मिकों की चयन सूची 8 जून तक जारी कर निदेशालय को भेजनी होगी। इसके लिए संभागीय संयुक्त निदेशकों को जिन शिक्षकों ने इन स्कूलों के लिए आवेदन किए हैं, उनके आवेदन शाला दर्पण पोर्टल के कार्यालय लॉगिन से वर्क प्रोग्रेस टैब से डाउनलोड करने होंगे।
यह सदस्य हैं साक्षात्कार समिति में
हर साक्षात्कार समिति में चार सदस्य नियुक्त किए गए हैं। साक्षात्कार समिति का अध्यक्ष जिला शिक्षा अधिकारी स्तर का है। साथ ही समिति में एक सदस्य डाइट फैकल्टी का व दो प्रधानाचार्य स्तर के अधिकारी लगाए गए हैं। इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि साक्षात्कार समिति में सभी सदस्य अंग्रेजी भाषा में बातचीत में दक्ष हों। साथ ही एक साक्षात्कार समिति मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में बनाई गई है। साक्षात्कार समिति के अध्यक्ष और हर सदस्य को दस में से अंक देने होंगे। समिति के सभी सदस्यों की ओर से दिए गए अंकों का योग कर 40 अंकों के आधार पर वरीयता सूची बनाई जाएगी। प्रधानाचार्य पदों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया बीकानेर निदेशालय में आयोजित की जाएगी। वहीं वरिष्ठ अध्यापक,वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक, वरिष्ठ सहायक के पदों के लिए साक्षात्कार संयुक्त निदेशक शिक्षा की अध्यक्षता में बनाई गई समिति लेगी और अध्यापक लेवल वन और टू, कम्प्यूटर शिक्षक, पुस्तकालय अध्यक्ष, प्रयोगशाला सहायक,कनिष्ठ सहायक और सहायक कर्मचारी के रिक्त पदों के साक्षात्कार मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के सदस्य लेंगे।
यह है रिक्त पदों की स्थिति
प्रधानाचार्य-. 56
वरिष्ठ अध्यापक हिंदी-..57
वरिष्ठ अध्यापक अंग्रेजी-.64
वरिष्ठ अध्यापक गणित-.70
वरिष्ठ अध्यापक विज्ञान-. 64
वरिष्ठ अध्यापक सामजिक विज्ञान-.74
वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत-. 64
वरिष्ठ अध्यापक उर्दू-. 1
प्रधानाध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 00
वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक-. 83
वरिष्ठ सहायक-.73
अध्यापक लेवल 2 अंग्रेजी-. 59
अध्यापक लेवल 2 गणित/विज्ञान-. 61
अध्यापक लेवल 2 उर्दू-. 2
अध्यापक लेवल 1-. 365
कम्प्यूटर शिक्षक-. 73
पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड 3-.92
प्रयोगशाला सहायक-.87
सहायक कर्मचारी-.314
कनिष्ठ सहायक-. 58
कुल -. 1717
इनका कहना है
महात्मा गांधी स्कूल में पद रिक्त हैं जिन्हें भरे जाने की कवायद की जा रही है। आज से साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। साक्षात्कार ऑनलाइन होंगे।
घनश्याम दत्त जाट
संयुक्त निदेशक,स्कूल शिक्षा माध्यमिक।