5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
WATCH: प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार का ये है बड़ा कारण
Play video

WATCH: प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार का ये है बड़ा कारण

जयपुर। शास्त्री नगर रेप मामले में आरोपी सिकंदर उर्फ जीवाणु भले ही पुलिस गिरफ्त में हो लेकिन नशे की बढ़ती लत ऐसे कई जीवाणु तैयार कर रही है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Doulat Pareek

•

Updated: 20 Jul 2019, 8:53 PM IST

rajasthan hindi news राजस्थान में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। युवा और बच्चे इन घटनाओं में सामने आ रहे है। इन आरोपियों में से ज्यादातर नशे के लिए अपराध में शामिल हुए है। शास्त्री नगर ( shastri nagar jaipur ) रेप मामले में आरोपी सिकंदर उर्फ जीवाणु भले ही पुलिस गिरफ्त में हो लेकिन नशे की बढ़ती लत ऐसे कई जीवाणु तैयार कर रही है। राजस्थान में युवा नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी लूट समेत बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे है। साथ ही नशे में गाड़ी चला रहे युवा (accident in jaipur) हादसों में लोगों की जान ले रहे है। लगातार नशे की ओर बढ़ रहे युवाओं पर जल्द शिकंजा नहीं कसा गया तो आने वाले समय में परिणाम बुरे होने की आशंका है। प्रदेश में मादक पदार्थों की बरामदगी और गिरफ्तारी के आकड़े आने वाले खतरे की ओर इशारा कर रहे है। Drug business in rajasthan

राजस्थान में पिछले दिनों में मादक पदार्थों की बड़ी बरामदगी के मामले
6 दिसंबर 2016- ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने 185 ग्राम स्मैक बरामद की
28 जुलाई 2018- भट्टा बस्ती पुलिस ने 40 किलो गांजा बरामद किया
28 मार्च 2019- जोधपुर में 7.5 किलो अफीम दूध बरामद किया
11 अप्रैल 2019- जैसलमेर में 15 किलो डोडा पोस्त, 600 ग्राम अफीम का दूध बरामद
19 अप्रैल 2019- घड़साना पुलिस ने 41,000 नशीली टैबलेट बरामद की
27 मई 2019- कपासन में जमीन में छुपा कर रखी करीब 34 किलो अफीम जब्त
27 मई 2019- कपासन में एक अन्य आरोपी से 31 किलो से ज्यादा अफीम बरामद

मादक पदार्थों के दर्ज मामले के आकड़े भयावह है
2016- 1,246
2017- 1,596
2018- 1,862
2019 (मई तक) 918

नशा युवाओं को अपराध की ओर बढ़ाता है। पिछले कुछ आपराधिक घटनाओं में शामिल आरोपी नशे से जुड़े रहे है। अपराध की घटनाओं पर लगाम लगाने से पहले नशे के कारोबार पर लगाम लगानी होगी। अपराध में शामिल होने से बचाने के लिए युवाओं को नशे से दूर करना होगा। इसके लिए सरकारी सख्ती के साथ सामाजिक जागरुकता की भी जरुरत है।