शनिवार के बाद आज भी प्रदेश भर में मंडियों में हड़ताल जारी है। प्रदेश की सभी मंडियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रदेश भर में आढ़तिया संघ हड़ताल पर है। हड़ताल के चलते कृषि मंडी में जिंसों की खरीद फरोख्त नहीं हो रही है। आढ़तिया संघों और मंडी कारोबारियों ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार को कृषि उपज मंडी में धरना देकर सरकार विरोधी नारे लगाए हैं। आपको बता दें कि विरोध में पांच सितम्बर तक मंडी बंद रहेगी। साथ ही पीएम के नाम दिए गए ज्ञापन में केंद्र सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर की जाने वाली कृषि जिंस पर आढ़त नहीं देने के निर्णय का विरोध किया गया है। ज्ञापन में मंडी यार्ड में समर्थन मूल्य पर की जाने वाली प्रत्येक जिंस की खरीद आढ़तियों के माध्यम से करने, ई नाम योजना लागू नहीं करने, कृषि जिसों पर वायदा बाजार समाप्त करने, सभी कृषि जिसों पर मंडी सेस 0.50 प्रतिशत करने व मंडी में यूडी टेक्स नहीं वसूलने की मांग की गई है।