5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
डॉ. मनमोहन सिंह के लिए बीजेपी ने की राज्यसभा की राह आसान
Play video

डॉ. मनमोहन सिंह के लिए बीजेपी ने की राज्यसभा की राह आसान

राजस्थान से राज्यसभा की सीट के लिए उपचुनाव में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह जीत सकते है। बीजेपी ने चुनाव मैदान में नहीं उतरने का फैसला किया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Doulat Pareek

•

Updated: 13 Aug 2019, 9:35 PM IST

राजस्थान से राज्यसभा (rajy sabha) की सीट के लिए उपचुनाव में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। बीजेपी (bjp) ने चुनाव मैदान में नहीं उतरने का फैसला किया है।

राज्यसभा के लिए राजस्थान की सीट पर 26 अगस्त को उपचुनाव तय है। डॉ. मनमोहन सिंह (manmohan singh) ने आज कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। संख्या बल के हिसाब से कमजोर बीजेपी ने दोपहर में विधायक दल की बैठक की। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ तय नहीं कर पाए की चुनाव लड़ना है या नहीं। नेतृत्व के अभाव में राजस्थान बीजेपी ने फैसला केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया। लेकिन शाम होते होते तय हो गया कि बीजेपी राज्यसभा उपचुनाव मैदान में नही उतरेगी। 14 अगस्त नामांकन का आखिरी दिन है। मनमोहन सिंह के सामने अगर कोई चुनाव मैदान में नहीं उतरता है तो राजस्थान से राज्यसभा में मनमोहन सिंह का जाना तय है।
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के निधन के बाद राज्यसभा की सीट खाली हुई थी। मनमोहन सिंह के चुने जाने पर राजस्थान से राज्यसभा में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व हो सकेगा। पिछले 14 महीने से लोकसभा और राज्यसभा में राजस्थान से कांग्रेस (congress) का प्रतिनिधित्व नहीं है।