3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Monsoon 2024: बारिश ने दिया ऐसा मर्ज… अस्पतालों में मरीजों की कतार, फिर भी ‘ऑल इज वेल’, देखें वीडियो

प्रदेश में 30 अगस्त तक डेंगू के 1705 मरीज अस्पतालों में भर्ती हो चुके हैं। फिर भी अफसरों ने मंत्री को रिपोर्ट दी कि स्थिति कंट्रोल में है। अफसरों ने बताया कि पिछले साल इस अवधि में 3059 केस आए थे। इसी प्रकार मलेरिया के केस भी पिछले वर्ष की तुलना में आधे हैं।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Sep 01, 2024

जयपुर। प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। इस बीच अब डेंगू व मलेरिया के मरीजों में बढ़ोतरी होने लगी है। एसएमएस अस्पताल से लेकर जेके लोन, गणगौरी, कांवटिया सहित निजी अस्पतालों में रोजाना डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। हाल यह है कि अस्पतालों में मरीजों की रोजाना कतारें लगी रही हैं। पहले जहां डेंगू में सामान्य रूप से 103-104 डिग्री सेल्सियस बुखार होता था, अब 100 तक ही आ रहा है। साथ ही उल्टी, भूख कम लगना, ज्यादा कमजोरी और उम्मीद के मुताबिक प्लेटलेट्स कम नहीं होने जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं। बुजुर्गों की अपेक्षा युवाओं में डेंगू के गंभीर मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने मलेरिया एवं डेंगू पर बैठक ली है। प्रदेश में 30 अगस्त तक डेंगू के 1705 मरीज अस्पतालों में भर्ती हो चुके हैं। फिर भी अफसरों ने मंत्री को रिपोर्ट दी कि स्थिति कंट्रोल में है। अफसरों ने बताया कि पिछले साल इस अवधि में 3059 केस आए थे। इसी प्रकार मलेरिया के केस भी पिछले वर्ष की तुलना में आधे हैं।