25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Monsoon Rajasthan : बादल आए पर बरसे नहीं, लोगों में मायूसी, गर्मी व उमस से बेहाल
Play video

Monsoon Rajasthan : बादल आए पर बरसे नहीं, लोगों में मायूसी, गर्मी व उमस से बेहाल

– प्रदेश में मानसून का दौर सुस्त पड़ा – अगले एक-दो दिन में बारिश का दौर फिर शुरू होने की उम्मीद जयपुर। दो-तीन दिन बाद सावन का महीना शुरू हो जाएगा। ऐसे में बारिश न हो तो कैसा होगा। राजधानी जयपुर में कल भी दोपहर में मानसूनी बादल छाए रहे, लेकिन बरसे नहीं। इससे लोगों […]

Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Jul 19, 2024

– प्रदेश में मानसून का दौर सुस्त पड़ा

– अगले एक-दो दिन में बारिश का दौर फिर शुरू होने की उम्मीद

जयपुर। दो-तीन दिन बाद सावन का महीना शुरू हो जाएगा। ऐसे में बारिश न हो तो कैसा होगा। राजधानी जयपुर में कल भी दोपहर में मानसूनी बादल छाए रहे, लेकिन बरसे नहीं। इससे लोगों में मायूसी छा गई। लोग गर्मी व उमस से खासे परेशान रहे। उमस की वजह से पसीना टपक रहा है। मौसम विभगा का कहना है कि एक-दो दिन में मानसून का दौर फिर से शुरू होने की संभावना है। तभी तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा व लोगों को पड़ रही गर्मी से निजात मिलेगी।

जानकारी के अनुसार, आज भी मौसम विभाग ने बारिश होने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि आज राजधानी में बारिश हो सकती है। बारिश होने से गर्मी से निजात मिलेगी। वहीं कल भी राजधानी जयपुर के मुहाना क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। पूरे शहर में बादल छाए रहे, लेकिन मुहाना मंडी क्षेत्र को छोड़ कर कहीं नहीं बरसे। मौसम विभाग का कहना है कि आज गुलाबी नगर में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। कल से झमाझम बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी कमोबेश ऐसी ही ​िस्थति नजर आ रही है।