5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

MonsoonRain : जयपुर में आज सवेरे बूंदाबांदी से खुशनुमा हुआ मौसम, लोगों को मिली राहत

– आज सवेरे राजधानी में गिरी बारिश की बूंदें – प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश जयपुर। मानसून ने राजधानी जयपुर में दस्तक दे दी है। आज सवेरे से ही मेघों ने मेघ मल्हार गया और राजधानी जयपुर की बारिश की बूंदों ने तर कर दिया। आज सवेरे से ही काली घटाएं गुलाबी नगर […]

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jun 27, 2024

– आज सवेरे राजधानी में गिरी बारिश की बूंदें

– प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश

जयपुर। मानसून ने राजधानी जयपुर में दस्तक दे दी है। आज सवेरे से ही मेघों ने मेघ मल्हार गया और राजधानी जयपुर की बारिश की बूंदों ने तर कर दिया। आज सवेरे से ही काली घटाएं गुलाबी नगर के आसमान पर छाई रही और करीब सात बजे से बरसना शुरू हुआ। रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश की बूंदें पड़ने से लोगों ने पड़ रही तेज गर्मी से भी राहत की सांस ली। प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी बारिश होने की जानकारी सामने आई है।

जानकारी के अनुसार आज सवेरे राजधानी जयपुर में काली घटाएं छाई रहीं। इसके बाद करीब सात बजे से धीमी-धीमी बारिश की शुरुआत हुई। मानसरोवर व टोंक रोड क्षेत्र सहित पूरे शहर में आज धीमी गति से बारिश का दौर चला। इसी प्रकार बूंदी-कोटा क्षेत्र में भी मेघों ने देर रात से मेघ मल्हार गया हुआ है। रात से ही आज सवेरे तक बूंदी में जमकर बारिश हो रही है। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य जिलों का है। मौसम विभाग ने बताया बारिश का दौर आगामी चार-पांच दिन तक चलने की संभावना है।