3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Mosam : गुलाबी नगर के मौसम में घुलने लगी हल्की ठंडक, अब सर्दी पकड़ेगी जोर

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के मौसम में अब धीरे-धीरे बदलाव आने लगा है। कल शाम से चल रही पुरवाई हवाओं के जोर से प्रदेश में अब सर्दी का जोर बढ़ेगा। राजधानी जयपुर में कल शाम से चल रही पुरवाई हवाओं के कारण आज सवेरे लोगों को गुलाबी ठंड महसूस हुई।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Oct 24, 2024

– कल शाम से ही चल रही हैं पुरवाई हवा

– हवाओं के चलने से राजधानी में बढ़ेगा सर्दी का जोर

– सुबह शाम में दिखने लगी हल्की धुंध

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के मौसम में अब धीरे-धीरे बदलाव आने लगा है। कल शाम से चल रही पुरवाई हवाओं के जोर से प्रदेश में अब सर्दी का जोर बढ़ेगा। राजधानी जयपुर में कल शाम से चल रही पुरवाई हवाओं के कारण आज सवेरे लोगों को गुलाबी ठंड महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में अब सर्दी धीरे-धीरे जोर पकड़ेगी। दीपावली के बाद प्रदेश में अच्छी-खासी सर्दी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने बताया पूर्वी-उत्तरी हवाओं के जोर से अब प्रदेश में सर्दी बढ़ेगी। हालांकि ग्रामीण अंचल में तो बीते पांच-सात दिन से सर्दी महसूस हो रही है।

जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अगले चार दिन मौसम का मिजाज शुष्क रहने वाला है। मौसम विभाग ने कई जिलों में छितराए बादलों की आवाजाही रहने और विंड पैटर्न में हो रहे बदलाव से दिन के तापमान में आंशिक गिरावट होने की उम्मीद जताई है। हालांकि अब भी चार संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों में दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। पारे में आई गिरावट से अब सुबह शाम में गुलाबी सर्दी का जोर बढ़ने लगा है। हालांकि पश्चिमी हवाएं चलने पर मौसम शुष्क रहा लेकिन अब फिर से पुरवाई हवा चलने से दिन और रात के तापमान में और ज्यादा गिरावट होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है।

जयपुर शहर में महसूस हुई सर्दी

जानकारी के अनुसार, आज अलसुबह जयपुर शहर में हल्की ठंड महसूस हुई। मौसम ठंडा रहने से लोगों ने पड़ रही गर्मी से निजात मिली। अधिकतम तापमान में भी पारे में करीब 2.2 डिग्री गिरावट होने से रात में भी उमस का जोर कम रहा। सीकर जिले में कल दिन में सर्वाधिक तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज जयपुर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर में दिन में पारा सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई है।