12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Mosam : राजधानी में फिर बदला मौसम का मिजाज, हल्की बौछारों का अलर्ट

राजधानी जयपुर सहित लगभग पूरे प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आज जयपुर सहित पांच संभागों में बौछारों का अलर्ट जारी किया गया है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Oct 21, 2024

– राजधानी जयपुर में आज सवेरे से ही बादल छाए

– मौसम विभाग ने जारी किया पांच संभागों में बारिश का अलर्ट

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित लगभग पूरे प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आज जयपुर सहित पांच संभागों में बौछारों का अलर्ट जारी किया गया है। इससे गुलाबी सर्दी बढ़ने की संभावना है। मौसम में ठंडक बढ़ने से लोग पड़ रही गर्मी से राहत की सांस लेंगे। मौसम विभाग के अनुसार आज जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग में हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं बीती रात दौसा जिले में चने के आकार के ओले गिरने की भी सूचना है। बदले मौसम के मिजाज से प्रदेश में सर्दी दस्तक देगी और मौसम में ठंडक बढ़ेगी।

जानकारी के अनुसार, प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज के चलते फिर से बादलों ने कई जिलों में डेरा डाल दिया है। प्रदेश के पूर्वी इलाकों में कल गिरी बौछारों ने रात में बढ़ते पारे की रफ्तार पर आंशिक ब्रेक लगाए। वहीं आज जयपुर समेत कई जिलों में छाए बादलों ने बारिश की संभावना बढ़ा दी है। हालांकि मौसम विभाग ने आज जयपुर समेत चार जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बादलों की आवाजाही बढ़ी

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्व इलाकों में बने कम वायुदाब क्षेत्र के असर से बादलों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। पिछले सप्ताह दिन के तापमान में हुई बढ़ोतरी से जहां गर्मी के तेवर दिन में तीखे रहे वहीं रात के तापमान में आंशिक उतार चढ़ाव दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में करौली, धौलपुर, दौसा जिले में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई वहीं दौसा जिले के कुछ इलाकों में चने के आकार के ओले भी गिरने की सूचना है।

तापमान में आं​शिक गिरावट आई

पिछले 24 घंटे में राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में दिन के तापमान में दो तीन डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि रात के तापमान में आंशिक गिरावट हुई और न्यूनतम तापमान में एक दो डिग्री तक गिरावट होने पर गर्मी के तेवर थोड़े नरम रहे लेकिन हवा में सापेक्षित आर्द्रता 85 फीसदी तक रहने पर रात में उमस का जोर रहा। मौसम विभाग ने आज जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग में हल्की वर्षा होने का अलर्ट जारी किया है।