27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
बाढ़ में फंसे लोगों को यूं बचाया
Play video

बाढ़ में फंसे लोगों को यूं बचाया

पूर्वी राज्य असम में आई भीषण बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने में राजस्थान के लोग भी मददगार बने हैं। राहत और बचाव कार्यों में लगी एनडीआरएफ की टीम में शामिल जयपुर के शिवदासपुरा निवासी इंस्पेक्टर कैलाश शर्मा के नेतृत्व में 20 राहत कर्मियों के दल ने न सिर्फ हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है, बल्कि हृदय रोगी समेत कई लोगों की जान भी बचाई है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Vinod Kumar Sharma

•

Updated: 21 Jul 2019, 2:40 PM IST

पूर्वी राज्य असम में आई भीषण बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने में राजस्थान के लोग भी मददगार बने हैं। राहत और बचाव कार्यों में लगी एनडीआरएफ की टीम में शामिल जयपुर के शिवदासपुरा निवासी इंस्पेक्टर कैलाश शर्मा के नेतृत्व में 20 राहत कर्मियों के दल ने न सिर्फ हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है, बल्कि हृदय रोगी समेत कई लोगों की जान भी बचाई है।
जयपुर के शिवदासपुरा के रहने वाले कैलाश शर्मा एनडीआरएफ की पहली बटालियन में इंस्पेक्टर के पद पर गुवाहाटी में तैनात है। इन्हें बाढ़ बचाव का टास्क दिया गया और पिछली 11 जुलाई से बीस सदस्यीय टीम के साथ पहुंचे शर्मा लगातार राहत और बचाव कार्यों में लगे हैं। शर्मा ने पत्रिका टीवी के साथ अपने अनुभव बांटते हुए कहा कि वे 5 नावों के साथ लोगों को बचाने के लिए पहुंचे थे। टीम ने देखा कि मोरीगांव का लाहोरी घाट सर्कल का इलाका ब्रहमपुत्र नदी से लगे हुए 5 बाफह टूट चुके थे। शर्मा ने अपनी टीम को ब्रीफ किया और अपनी जान की बाजी लगते हुए बूढ़े, मासूम बच्चे, प्रेग्नेंट महिलाएं और गाय आदि को टीम ने लगातार 8 दिन तक दिन रात काम कर साफलता पूर्वक बचाया है। इस इलाके में फंसे सभी को बाहर रिलीफ केम्प तक पहुंचाया जा चुका है। अब तक टीम ने 3500 लोगों की जान बचाई है। इनमें एक हर्ट अटैक पेशेंट की जान बचाई गई है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़