one state one election एक राज्य एक चुनाव के तहत नगर निकायों के चुनाव दिसंबर 2025 में कराने को लेकर राजस्थान के नगरीय विकास मंत्री झावर सिंह खर्रा ने फिर स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा इस मामले पर बिल्कुल साफ है। उन्होंने कहा कि नगर निकायों के चुनाव दिसंबर 2025 में कराने की तैयारी है। राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्णय पर उन्होंने कहा कि निर्णय की प्रमाणित प्रतिलिपि मंगवाई है। अध्ययन कर विधिक परीक्षण कराएंगे। जो भी उचित कदम होंगे उठाएंगे।
“राज्य निर्वाचन आयोग के दो बयान”
उन्होंने कहा कि आपने राज्य निर्वाचन आयोग के दो बयान पढ़े होंगे। पहले में 2-3 दिन में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की बात कही गई फिर दूसरे में 2-3 महीने का समय लगने की बात कही। मंत्री ने कहा कि आयोग को सितंबर में मतदाता सूची तैयार करने और दिसंबर में चुनाव कराने का अनुरोध प्रेषित किया जाएगा।
50 निकायों का कार्यकाल जनवरी 26 में पूरा
उन्होंने जानकारी दी कि 50 निकायों का कार्यकाल जनवरी 26 में पूरा होगा वहीं एक निकाय का कार्यकाल फरवरी 26 में पूरा होगा। इसलिए दिसंबर 2025 में चुनाव कराने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर नवंबर में आरक्षण की लॉटरी निकलनी है।