25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
पाक आर्मी चीफ बोले- सीमा पर बहने वाले खून का बदला लेंगे
Play video

पाक आर्मी चीफ बोले- सीमा पर बहने वाले खून का बदला लेंगे

पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने एक बार फिर गीदड़भभकी दी है. बाजवा ने इमरान खान के पीएम बनने के बाद पहली बार कश्मीर राग अलापा है और भारत से खून का बदला लेने की बात कही है. कमर बाजवा ने इसके साथ ही एक बार फिर कश्मीर राग अलापा है.
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 7 Sep 2018, 3:49 PM IST

पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने एक बार फिर गीदड़भभकी दी है. बाजवा ने इमरान खान के पीएम बनने के बाद पहली बार कश्मीर राग अलापा है और भारत से खून का बदला लेने की बात कही है. कमर बाजवा ने इसके साथ ही एक बार फिर कश्मीर राग अलापा है.भारत के साथ 1965 के युद्ध की 53वीं वर्षगांठ के मौके पर कमर बाजवा ने कहा कि वे कश्मीर के भाईयों और बहनों द्वारा उनकी आजादी की लड़ाई में दी जाने वाले कुर्बानी के लिए सलाम करते हैं. दरअसल इसी दिन को पाकिस्तान रक्षा दिवस के तौर पर मनाता है. राजधानी इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, राष्ट्रपति ममनून हुसैन के सामने ही आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने ये सारी बातें कही. बाजवा ने इसे आजादी की लड़ाई करार देते हुए कश्मीरियों की कुर्बानी के लिए सलाम भेजा. बाजवा ने कहा कि बीते दो दशक से युद्ध के तरीकों में बदलाव आया है.बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. पाकिस्तान की रक्षा में देश ने अब तक 76000 सैनिक गवाए है, इनके द्वारा दी गई कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी.वहीं पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने इस मौके पर कहा कि हम भविष्य में किसी और देश की जंग नहीं लड़ेंगे। इमरान ने कहा कि वह शुरू से ही जंग के खिलाफ रहे हैं और उनकी सरकार की विदेश नीति देश के सर्वोच्च हित में होगी। पाकिस्तान शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व में विश्वास करता है और अपने पड़ोसियों और पूरी दुनिया के साथ समानता के आधार पर पारस्परिक सहयोग को बढ़ावा देना चाहता है. बता दें कि अमेरिका और भारत की ओर से लगातार पाकिस्तान पर यह दबाव बनाया जाता रहा है कि वह अपनी धरती पर सक्रिय आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करे।