Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election Delay) को लेकर सियासी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। इसी बीच राज्य सरकार(Rajasthan Government) ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए ओबीसी आयोग(OBC Commission) का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 तक कर दिया है। इस निर्णय के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि पंचायत और निकाय चुनाव (Panchayat Nikay Chunav)अब सितंबर के बाद ही कराए जाएंगे।