28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
मोबाइल गेम ने ली मासूम की जान
Play video

मोबाइल गेम ने ली मासूम की जान

मोबाइल गेम ने ली मासूम की जान
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rahul Kumawat

•

Updated: 20 Jun 2019, 9:58 PM IST

कुछ समय पहले मोबाइल गेम ब्ल्यू व्हेल के कारण ना जाने कितने ही बच्चों की जान गई थी। इस बार गेम का नाम बदल गया, लेकिन एक मासूम की जान जरूर चली गई। इस बार गेम का नाम है टिकटॉक…इस गेम में मिले टास्क को पूरा करने के फेर में 12 साल के मासूम ने हाथों में चूड़ियां, मंगलसूत्र पहन कर, गले में बेड़ियां लपेट कर घर के बाथरूम में फंदे से झूल गया। मामला है शिक्षा नगरी कोटा का। घर वालों को तो इस बात का पता तक नहीं था कि उनका 12 साल का मासूम खुशाल ऐसे गेम को खेलता है, जो उनके बच्चे की मौत का कारण बन जाएगा। बच्चे की मौत का पता उसके परिजन को तब चला, जब सुबह खुशाल के ना उठने पर वे उसे उठाने कमरे में गए। कमरे में ना पाकर जब खुशाल को बाथरूम में देखा तो उसका निर्जीव शरीर फंदे से लटका हुआ था। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।