2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

PreMonsoon : प्री मानसून की बारिश से लोगों के चेहरे ​खिले, किसानों में खुशी

– प्रदेश के अ​धिकांश हिस्सों में कल से ही बारिश का दौर जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के अ​​धिकांश हिस्सों में कल से ही प्री मानसून की बारिश का दौर चल रहा है। बारिश होने के बाद चली ठंडी हवाओं से लोगों के चेहरे ​खिल उठे हैं। किसानों के चेहरे पर भी खुशी देखी जा […]

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jun 21, 2024

– प्रदेश के अ​धिकांश हिस्सों में कल से ही बारिश का दौर

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के अ​​धिकांश हिस्सों में कल से ही प्री मानसून की बारिश का दौर चल रहा है। बारिश होने के बाद चली ठंडी हवाओं से लोगों के चेहरे ​खिल उठे हैं। किसानों के चेहरे पर भी खुशी देखी जा रही है। कल दोपहर से ही राजधानी जयपुर में बारिश का दौर चला। लगभग पूरे शहर में प्री मानसून की बारिश होने से लोगों को पड़ रही तेज गर्मी से निजात मिली और लोगों ने राहत की सांस ली। प्रदेश के अ​धिकांश हिस्सों में भी बारिश होने के समाचार मिले हैं। श्रीगंगानगर जिले में भी कई स्थानों पर बारिश होने की जानकारी सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, राजधानी जयपुर के अलावा भीलवाड़ा, दूदू, अजमेर, श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों में बारिश होने की जानकारी सामने आई है। श्रीगंगानगर के सिदुवाला क्षेत्र में रात्रि को बरसात हुई। रुक-रुक कर बारिश का दौर चला। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश से किसानों के चेहरे ​खिल उठे। क्षेत्र में पहले तेज आंधी के साथ हुई बारिश समाचार ​खिले जाने तक जारी है। इसी प्रकार डबलीराठान में गुरुवार रात तेज अंधड़ के कुछ देर बाद जमकर बारिश का दौर चला। कस्बे में कुछ स्थानों पर जलभराव की ​िस्थति बन गई। आधा कस्बा पूरी रात अंधेरे में डूबा रहा। कस्बे की दूसरी पंचायत क्षेत्र में गुरुवार रात से ठप हुई विद्युत सप्लाई शुक्रवार सुबह सात बजे बाद तक भी बहाल नहीं हुई थी। आज शुक्रवार प्रातःकाल छह बजे भी हुई बू़ंदाबांदी। क्षेत्र में आज सवेरे भी आसमान में काली घटाएं छाई हुई हैं।