5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
हार की जिम्मेदारी ली या कांग्रेस को मजबूती देने की जिम्मेदारी से बचे राहुल गांधी
Play video

हार की जिम्मेदारी ली या कांग्रेस को मजबूती देने की जिम्मेदारी से बचे राहुल गांधी

लोकसभा चुनावों में हार के बाद लंबे समय से इस्तीफा देने को लेकर अड़े राहुल गांधी ( Rahul gandhi ) ने आज इस्तीफा दे दिया। राहुल गांधी ने चार पेज एक खुला पत्र ट्वीट कर हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया। राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी ( congress party )को पुर्नसंगठित करने की जरूरत बताई। (Rahul gandhi resign from the post of congress president)
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Doulat Pareek

•

Updated: 3 Jul 2019, 8:57 PM IST

लोकसभा चुनावों में हार के बाद लंबे समय से इस्तीफा देने को लेकर अड़े राहुल गांधी ( Rahul gandhi ) ने आज इस्तीफा दे दिया। राहुल गांधी ने चार पेज एक खुला पत्र ट्वीट कर हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया। राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी ( congress party )को पुर्नसंगठित करने की जरूरत बताई। (Rahul gandhi resign from the post of congress president)


राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद बड़ा सवाल सामने आ रहा है कि राहुल के बाद कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष कौन होगा। क्या गांधी परिवार के अलावा सर्वमान्य नेता है। इस्तीफा देने के बाद पार्टी की मजबूती के लिए राहुल गांधी का प्लान क्या है। साथ ही क्या राहुल गांधी ने जिम्मेदारी ली या फिर जिम्मेदारी से बचे। कांग्रेस को मजूबत करने के समय राहुल ने क्यों इस्तीफा दिया।

राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद बीजेपी बैकफुट पर है। वंशवाद का आरोप लगाने वाली बीजेपी अब राहुल के इस्तीफे पर कुछ कहने से बच रही है। राहुल गांधी को अमेठी से हराने वाली स्मृति ईरानी से जब राहुल के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो जवाब दिया ‘जय श्री राम’ अब कांग्रेस अध्यक्ष के इस्तीफे से किसको फायदा होगा या फिर किसको नुकसान ये आने वाला वक्त बताएगा। लेकिन कांग्रेस के सामने गांधी परिवार के अलावा एक सर्वमान्य चेहरा खोजना बड़ी चुनौती है।

कौन बन सकता हैं कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कई नाम सामने आ रहे है। सुशील शिंदे ( Sushil Kumar Shinde ), अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) , मल्लिकार्जुन खड़गे ( Mallikarjun Kharge ) , मोतीलाल वोरा ( moti lal vohra ) , गुलाम नबी आजाद ( Ghulam Nabi Azad ), जनार्दन द्विवेदी ( Janardan Dwivedi ) , ए.के. एंटनी ( a k antony ) , मुकुल वासनिक ( mukul wasnik ) जैसे नेताओं में से किसी एक को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाया जा सकता है।