2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
राजस्थान में बारिश से राहत लेकिन जलभराव से आफत, जलभराव के पीछे है ये बड़ी लापरवाही
Play video

राजस्थान में बारिश से राहत लेकिन जलभराव से आफत, जलभराव के पीछे है ये बड़ी लापरवाही

राजस्थान में बारिश से राहत लेकिन जलभराव से आफत, जलभराव के पीछे है ये बड़ी लापरवाही
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Prahlad Choudhary

•

Updated: 2 Aug 2019, 9:44 PM IST

प्रदेश में बारिश के बाद शहरों में जलभराव से लोगों को परेशानी हो रही है। गलियों में कॉलोनियों में जलभराव की से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन के पास कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। जयपुर अजमेर समेत प्रदेश में हुई बारिश के बाद शहरों की तस्वीरें काफी भयावह है। 24 घंटे बाद भी कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति है। जयपुर के सांगानेर में पिछले 2 महीने से सड़कों पर सीवर का पानी और फिर बारिश के बाद काफी परेशानी हो रही है। स्मार्ट सिटी के दावे के बाद शहरों के नालों की सफाई समय पर नहीं हो रही है। जल निकासी की जगहों पर अतिक्रमण भी इसका बड़ा कारण है। कुल मिलाकर स्थानीय निकायों की लापरवाही सामने आ रही है।
दरअसल.. मुद्दा व्यवस्थाओं का है। देरी से आई बारिश के बाद भी स्थानीय निकाय बारिश को लेकर तैयारी नहीं कर पाया तो स्थिति ये होनी ही थी…. स्मार्ट सिटी के नाम से करोड़ों खर्च करने के बाद भी मूलभूत व्यवस्था नहीं होने के कारण जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है। उम्मीद है आने वाले दिनों में बारिश के बाद शहरों में ऐसी स्थिति देखने को नहीं मिलेगी…