
जयपुर। राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है। इस दौरान जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठ रहे हैं। कुछ मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध पनप रहा है। शुक्रवार को भी कुछ इसी तरह का गतिरोध एक मुद्दे पर बना सत्ता पक्ष को घेरने के लिए विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। लेकिन इस बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोर्चा संभाला और विपक्ष को करारा जवाब दिया।