
Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को कई मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष में तीखी तकरार हुई। सदन में कई बार हंगामे की नौबत भी आई जिस पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदस्यों को जमकर फटकार लगाई। इसी बीच सदन में हंसी ठिठोली का क्षण भी आया। प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के वरिष्ठ सदस्य शांति धारीवाल के सवाल पर जवाब के दौरान मंत्री ने मजाकिया लहजे में धारीवाल की उम्र को लेकर कमेंट पास किया। मंत्री के कमेंट पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने भी मजाकिया माहौल को आगे बढ़ाते हुए धारीवाल पर टिप्पणी कर दी। स्पीकर की टिप्पणी के बाद सदन में ठहाके गूंज उठे। कुछ मिनट तक सदन में मौजूद सभी सदस्यों के चेहरों पर मुस्कुराहट रही। इस दौरान शांति धारीवाल ने भजनलाल सरकार की जमकर क्लास ली और सरकार के सात महीने का चिट्ठा खोल दिया।