26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्र दलों ने शुरू किया शक्ति प्रदर्शन, जाने एनएसयूआई की प्लानिंग
Play video

छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्र दलों ने शुरू किया शक्ति प्रदर्शन, जाने एनएसयूआई की प्लानिंग

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 23 Jul 2018, 8:58 PM IST

जया गुप्ता / जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई। एनएसयूआई के विभिन्न छात्रनेता पूरे सप्ताह अलग-अलग शक्ति प्रदर्शन करेंगे। शक्ति प्रदर्शन की शुरुआत सोमवार से हो गई।

 

छात्रनेता उत्तम चौधरी ने पहले दिन विवि ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। स्पोट्र्स ग्राउंड से लेकर विवि परिसर में रैली निकाली और नारेबाजी की। हालांकि, बारिश ने छात्रों का उत्साह कुछ कम किया। बारिश से भीड़ छंट गई। रैली के रूप में छात्र विवि का चक्कर लगाकर कुलपति सचिवालय पहुंचे। कुलपति सचिवालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया गया। साथ ही कुलपति को पांच सूत्री मांगों के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा गया।

 

एनएसयूआई के मीडिया प्रभारी जसविंदर चौधरी ने बताया कि लॉ में प्रवेश शुरू करने, केंद्रीय लाइब्रेरी को शुरू करने सहित पांच मांगे रखी गई हैं। इस पर विवि के कुलपति ने बताया कि संगठन की मांगों को जल्द पूरा करने को लेकर विवि पूरे प्रयास करेगा। मंगलवार को एनएसयूआई छात्रनेता महेश सामोता के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़