26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Rajasthan Weather : कल बारिश के बाद आज सवेरे भी गुलाबी नगर में छाए मानूसनी बादल
Play video

Rajasthan Weather : कल बारिश के बाद आज सवेरे भी गुलाबी नगर में छाए मानूसनी बादल

राजधानी जयपुर सहित सहित पूरे प्रदेश में हो रही प्री मानसूनी बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई है। कल दिन में हुई तेज बारिश के बाद देर रात्रि में भी हल्की बारिश हुई। इसके बाद आज सवेरे भी गुलाबी नगर में बादल छाए हुए हैं व बारिश की संभावना है।

Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Jun 18, 2025

– बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, आज भी बारिश की संभावना

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित सहित पूरे प्रदेश में हो रही प्री मानसूनी बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई है। कल दिन में हुई तेज बारिश के बाद देर रात्रि में भी हल्की बारिश हुई। इसके बाद आज सवेरे भी गुलाबी नगर में बादल छाए हुए हैं व बारिश की संभावना है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश होने के समाचार मिले हैं। बारिश होने से प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के पूर्वी जिले भरतपुर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया तो दिन में अ​धिकतम आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 ​डिग्री रहने की संभावना है। आज दौसा में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। गुलाबी नगर जयुपर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। गुलाबी नगर में भी मौसम विभाग ने आज बारिश की संभावना जताई है। अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान आज 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ व उदयपुर में आज बारिश होने का अनुमान है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में भी आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 ​डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में न्यूनतम तापमान आज 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 40 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने का अनुमान है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। सीकर में भी मानूसनी मेघ बरसने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मानूसन पूर्व की बारिश से कमोबेश पूरा प्रदेश भीग रहा है। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मानसूनी बादलों के राजस्थान में जल्द प्रवेश करने की संभावना है।