25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Rajasthan Weather : जयपुर में आज सवेरे भी बादल छाए, मौसम का मिजाज सुहाना
Play video

Rajasthan Weather : जयपुर में आज सवेरे भी बादल छाए, मौसम का मिजाज सुहाना

मानसून इन दिनों राजधानी जयपुर पर जमकर मेहरबान हो रहे हैं। लगातार बारिश से गुलाबी नगर का मौसम गुलाबी हो गया है। बारिश की वजह से मौसम में ठंडक घुली हुई है और लोगों को गर्मी महसूस नहीं हो रही है।

Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Jun 23, 2025

– कल शाम को​ भी जयपुर में पड़ी बारिश, रातभर छाए रहे बादल

जयपुर। मानसून इन दिनों राजधानी जयपुर पर जमकर मेहरबान हो रहे हैं। लगातार बारिश से गुलाबी नगर का मौसम गुलाबी हो गया है। बारिश की वजह से मौसम में ठंडक घुली हुई है और लोगों को गर्मी महसूस नहीं हो रही है। ऐसा ​िस्थति प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में बारिश की संभावना है। आज सवेरे भरतपुर जिले का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्र रहने का अनुमान है। धौलपुर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 27 ​डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। आज भरतपुर, अलवर, धौलपुर, दौसा और राजधानी जयपुर में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। वहीं अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। भीलवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। चित्तौड़गढ़ जिले में न्यूनतम तापमान आज 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आज अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में गरज के साथ बारिश होगी ​और बिजली कड़कने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतमतामपान आज 37 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। आज सीकर जिले में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प​श्चिमी जिलों को छोड़कर पूरे प्रदेश में मानसूनी बादल सक्रिय रहने का अनुमान है। कई जिलों में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है।