1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : बीती रात से ही जयपुर में बादल छाए, बारिश संभव, उमस ने किया बेहाल

जून माह का मध्य निकल चुका है। ऐसे में आ रही मानसूनी खबरों ने मन को संतोष दिया है। इस बार मानसून समय से पहले आने की उम्मीद बंधी है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में बादल छाए रहे। इससे बारिश की संभावना बनी है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jun 17, 2025

– आज राजधानी जयपुर में हो सकती है मानसून पूर्व की बारिश

जयपुर। जून माह का मध्य निकल चुका है। ऐसे में आ रही मानसूनी खबरों ने मन को संतोष दिया है। इस बार मानसून समय से पहले आने की उम्मीद बंधी है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में बादल छाए रहे। इससे बारिश की संभावना बनी है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में बीते कल से ही बारिश का दौर सक्रिय होने से वहां भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में न्यूनतम तापमान आज 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने की संभावना है। भरतपुर, अलवर व धौलपुर में आज बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। वहीं दौसा जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावा है। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। आज जयपुर व दौसा में भी बारिश की संभावना है। अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में न्यूनतम तापमान आज 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। आज भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ व उदयपुर में दिन में बारिश की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 ​डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर में बिजली गरजने की संभावना है व बारिश भी संभव है। बीकोनर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में न्यूनतम तापमान आज 27 डिग्री रहा तो दिन में अ ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में न्यूनतम तापमान आज 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में भी आज कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून पूर्व बारिश का तंत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से बारिश हो रही है। आज प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना है।