7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Rajasthan Weather : जयपुर में आज सवेरे रिमझिम फुहारें, बादल छाने से मौसम हुआ ठंडा
Play video

Rajasthan Weather : जयपुर में आज सवेरे रिमझिम फुहारें, बादल छाने से मौसम हुआ ठंडा

राजधानी जयपुर में आज सवेरे रिमझिम फुहारों से मौसम सुहाना हो गया। आज सवेरे आसमान में काली घटाएं छाई हैं। वहीं धीमी गति से चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम में हल्की ठंडक का अहसास कराया। जयपुर में आज सवेरे छाई घटाएं रिमझिम फुहारों के रूप में सुबह से ही बरस रही हैं।
Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Aug 01, 2025

– मौसम विभाग ने दी आज भी बारिश की चेतावनी

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सवेरे रिमझिम फुहारों से मौसम सुहाना हो गया। आज सवेरे आसमान में काली घटाएं छाई हैं। वहीं धीमी गति से चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम में हल्की ठंडक का अहसास कराया। जयपुर में आज सवेरे छाई घटाएं रिमझिम फुहारों के रूप में सुबह से ही बरस रही हैं। मौसम विभाग ने आज जयपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में आज बारिश का दौर रहेगा। प्रदेश के पूर्वी, हाड़ौती व मेवाड़ क्षेत्र के कई जिलों में आज बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज सवेरे न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज बारिश की संभावना है। इससे मौसम में ठंडक बढ़ेगी। कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहा। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। आज बीकानेर, श्रीगंगानगर व सीकर जिले में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।