14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Rajasthan Weather : गुलाबी नगर में गलनभरी सर्दी, तेज ठंड से धूज रहे लोग
Play video

Rajasthan Weather : गुलाबी नगर में गलनभरी सर्दी, तेज ठंड से धूज रहे लोग

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में सर्दी का दौर लगातार तीखा होता जा रहा है। गुलाबी नगर जयपुर में आज सवेरे गलनभरी सर्दी रही। इससे सुबह जल्द घर से निकलने वाले लोग कांपते हुए नजर आए। वहीं प्रदेश की बात करें तो प्रदेश के पूर्वी इलाकों में तीखी सर्दी का दौर जारी है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Dec 16, 2024

– राजधानी जयपुर में आज सवेरे तापमान 9 डिग्री से​ल्सियस

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में सर्दी का दौर लगातार तीखा होता जा रहा है। गुलाबी नगर जयपुर में आज सवेरे गलनभरी सर्दी रही। इससे सुबह जल्द घर से निकलने वाले लोग कांपते हुए नजर आए। वहीं प्रदेश की बात करें तो प्रदेश के पूर्वी इलाकों में तीखी सर्दी का दौर जारी है। वहीं शेखावाटी अंचल में जमा देने वाली सर्दी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर व हिमाचल में बर्फवारी से प्रदेश में सर्दी का दौर बढ़ा है। आज वाले दिनों में सर्दी के तेवर और तीखे होंगे। राजधानी जयपुर में आज सवेरे तापमारन 9 डिग्री से​​ल्सियस रहा। वहीं राजधानी के नजदीक जोबनेर कस्बे में भी आज सुबह तापमान नीचे रहा और यहां भी पानी की बूंदें जमी हुई नजर आईं।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान में इस समय कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने पूरे राज्य को शीतलहर की चपेट में ले लिया है। इस कारण तापमान लगातार गिर रहा है। कई स्थानों पर पारा शून्य से नीचे चला गया है और तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। फतेहपुर, सीकर में तापमान लगातार पांचवें दिन भी जमाव बिंदु से नीचे चला गया। सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस ठंड के कारण ओंस की बूंदें भी बर्फ के रूप में जम रही हैं।

उदयपुर, बाड़ेमर सहित शनिवार को राज्य के 11 शहरों में इस मौसम का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को हल्की राहत मिलने का अनुमान है, लेकिन 17 दिसंबर से शीतलहर का प्रभाव फिर से बढ़ेगा। आगामी 24 घंटे में शेखावाटी क्षेत्र में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। न्यूनतम तापमान 2 से 6 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

तापमान में होगी और गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट आ सकती है। इस गिरावट का असर खासकर शेखावाटी क्षेत्र में देखने को मिल सकता है। जहां शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। पिछले 24 घंटों में, राज्य के मौसम में अधिकांश स्थानों पर शुष्क स्थिति रही। हालांकि, कुछ जगहों पर शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। सबसे कम तापमान फतेहपुर सीकर में -1.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।