24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Rajasthan Weather : जयपुर में तेज गर्मी से छूट रहे लोगों के पसीने, बरस रहे अंगारे
Play video

Rajasthan Weather : जयपुर में तेज गर्मी से छूट रहे लोगों के पसीने, बरस रहे अंगारे

प​श्चिमी विक्षोभ के बाद अब फिर से मौसम का मिजाज गर्म होने लगा है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में कड़ाके की धूप ​खिली। सुबह से मौसम गर्म रहने से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। तेज गर्मी के चलते लोगों के सुबह से ही पसीने छूटने लगे। वहीं प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में आज मौसम का ​मिजाज गर्म बना हुआ है। कई जिलों में आज भी हीटवेव का दौर रहने की संभावना है।
Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Apr 28, 2025

– आज गुलाबी नगर में सुबह से ​खिलीकड़ाके की धूप

जयपुर। प​श्चिमी विक्षोभ के बाद अब फिर से मौसम का मिजाज गर्म होने लगा है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में कड़ाके की धूप ​खिली। सुबह से मौसम गर्म रहने से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। तेज गर्मी के चलते लोगों के सुबह से ही पसीने छूटने लगे। वहीं प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में आज मौसम का ​मिजाज गर्म बना हुआ है। कई जिलों में आज भी हीटवेव का दौर रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में आज अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री तक रहने की संभावना है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। करौली जिले में न्यूनतम तापमान आज 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 40 डिग्री रहा। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 40 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापामन 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान आज 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। झीलों की नगरी उदयपुर में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। ​हिल​ स्टेशन माउंट आबू में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 40 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम पारा आज 44 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में ​अ​धिकतम तापमान आज 44 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 43 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 42 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना है। चूरू जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प​श्चिमी जिलों में हीटवेव का असर रहेगा। बाड़मेर व जैसलमेर जिले आज तपेंगे। वहीं आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम पारा आज 41​ डिग्री तक जा सकता है। राजधानी जयपुर में एक ही दिन में पारा दो डिग्री तक चढ़ने से गर्मी का प्रकोप तेज होगा।