24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
RajasthanWeather : जयपुर में आसमान में बादल छाए, बारिश की संभावना 
Play video

RajasthanWeather : जयपुर में आसमान में बादल छाए, बारिश की संभावना 

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कुछ जिलों में एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में बादल छाए रहे। धूप नहीं निकलने से तापमान भी ​िस्थर रहा। प​श्चिमी विक्षोभ के चलते छाए बादलों की वजह से आज गुलाबी नगर जयपुर में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक तंत्र बना हुआ है।
Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Feb 28, 2025

– प​श्चिमी विक्षोभ के चलते आज सवेरे गुलाबी नगर में बादलों का डेरा

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कुछ जिलों में एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में बादल छाए रहे। धूप नहीं निकलने से तापमान भी ​िस्थर रहा। प​श्चिमी विक्षोभ के चलते छाए बादलों की वजह से आज गुलाबी नगर जयपुर में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक तंत्र बना हुआ है। इसके असर से बारिश हो सकती है। प्रदेश के तीन संभागों में 1 मार्च तक बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी जयपुर में आज सवेरे बादलों ने डेरा डाल रखा है। इसके असर से आज पिंक सिटी में हल्की बारिश की संभावना है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में तापमान 17 डिग्री से​ल्सियस रहा। वहीं प्रदेश के सरहदी जिलों श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ में कल बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया।

प्रदेश में प​श्चिमी विक्षोभ सक्रिय

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ते ही बादलों ने जयपुर समेत कई शहरों में डेरा डाल दिया है। हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले में देर रात से शुरू हुआ बौछारों का दौर रुक-रुक कर जारी रहा। हालांकि प्रदेश के पश्चिमी मैदानी इलाकों में बीती रात गर्मी के तेवर तीखे रहे। राजधानी जयपुर में भी बीती रात पारे के गर्म मिजाज ने मौसम में गर्माहट महसूस कराई। मौसम विभाग ने जयपुर समेत तीन संभागों में आगामी दिनों में हल्की बौछारें गिरने और पारे में आंशिक गिरावट होने की संभावना जताई है।

श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में बरसे मेघ

श्रीगंगानगर जिले के लाधूवाला कस्बे समेत ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात से ही रुक-रुक कर रिमझिम बरसात का दौर जारी रहा। सुबह भी कई इलाकों में घने काले बादलों की आवाजाही बनी रही। देर रात मेघगर्जन के साथ शुरू हुआ रिमझिम बारिश का दौर सुबह तक जारी रहा। हनुमानगढत्र जिले के डबलीराठान क्षेत्र में देर रात से लेकर तड़के चार बजे बाद तक मेघ गर्जना के साथ रुक रुक हुई तेज एवं हल्की बूंदाबांदी हुई। घने बादलों की आवाजाही सुबह भी रहने पर सूर्यदेव भी बादलों की ओट में छिपे रहे और लोगों को धूप की तपिश से रा​हत मिली।

रात का पारा चढ़ा

बीती रात प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान औसत से 7 डिग्री तक ज्यादा दर्ज हुआ। पारे में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी ने फाल्गुन मास में ही लोगों को मई जून जैसी गर्मी का अहसास करा दिया। बीती रात बाड़मेर जिला 22 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। राजधानी जयपुर में भी न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री रहा जो औसत तापमान से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है।