6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

icon

प्रोफाइल

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में गर्मी के तीखे तेवर, सुबह से चल रही गर्म हवाओं से आमजन बेहाल

राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में इन दिनों गर्मी के तीखे तेवर चल रहे हैं। तेज गर्मी से आमजन काफी परेशान हैं। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा दिखाई देने लगता है। तेज गर्मी से जीव-जंतु भी परेशान हैं। वहीं प्रदेश रेगिस्तानी जिलों में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी का दौर चल रहा है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jun 13, 2025

– प्रदेश के कई जिलों में आज पारा 45 के पार रहने की संभावना

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में इन दिनों गर्मी के तीखे तेवर चल रहे हैं। तेज गर्मी से आमजन काफी परेशान हैं। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा दिखाई देने लगता है। तेज गर्मी से जीव-जंतु भी परेशान हैं। वहीं प्रदेश रेगिस्तानी जिलों में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी का दौर चल रहा है। बाड़मेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर में पारा इन दिनों 47 के आसपास चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री से​ल्सियस रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान आज 30 डिग्री रहा तो दिन में तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा तो दिन में तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना है। करौली जिले में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 42 डिग्री तक रहने की संभावना है। सवाई माधोपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 43 डिग्री तक रहने की संभावना है। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान आज 31 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 42 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा तो दिन में तापमान आज 44 डिग्री तक जाने की संभावना है। अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान आज 31 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 42 डिग्री तक जाने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में पारा आज 41 डिग्री तक रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में पारा आज 41 डिग्री तक रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में पारा आज 40 डिग्री तक रहने की संभावना है। भीलवाड़ा, चित्तौड़ और उदयपुर में आज हल्के बादल छाए रहेंगे। बांसवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में पारा आज 39 डिग्री तक रहने का अनुमान है। डूंगरपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में पारा आज 41 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा तो दिन में तापमान आज 44 डिग्री तक रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में न्यूनतम तापमान आज 31 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 45 डिग्री तक रहने का अनुमान है। जोधपुर जिले में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा तो दिन में पारा आज 43 डिग्री तक रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 46 डिग्री तक रहने का अनुमान है। चूरू जिले में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 45 डिग्री तक रहने का अनुमान है। श्रीगंगागनर जिले में न्यूनतम तापमान आज 32 डिग्री रहा तो दिन में तापमान आज 46 डिग्री तक जाने का अनुमान है। झुंझुनूं जिले में न्यूनतम तापमान आज 32 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 44 डिग्री तक रहने का अनुमान है। सीकर जिले में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा तो रात का पारा आज 43 डिग्री तक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों प्रदेश में गर्म हवाओं का दौर चल रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर चल रहे हैं। तीन-चार दिन बाद मौसम में बदलाव होगा। इसके बाद ही पारे से राहत मिलने की संभावना है।