7 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में गर्मी का मिजाज फिर नरम, कल बारिश से आज मौसम खुशनुमा

कल रात बारिश के बाद राजधानी जयपुर में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर अआ रहा है। आज सवेरे धूप ​​खिली, लेकिन धूप में नरमी की वजह से लोगों को तीखी गर्मी का अहसास नहीं हुआ। कल शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदला और गुलाबी नगर जयपुर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

May 13, 2025

– आज सवेरे राजधानी जयपुर में धूप ​खिली, मौसम अच्छा रहा

जयपुर। कल रात बारिश के बाद राजधानी जयपुर में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर अआ रहा है। आज सवेरे धूप ​​खिली, लेकिन धूप में नरमी की वजह से लोगों को तीखी गर्मी का अहसास नहीं हुआ। कल शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदला और गुलाबी नगर जयपुर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। इस वजह से तापमान में गिरावट हुई। वहीं प्रदेश के कुछ​ जिलों में इसी तरह से मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 28​डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 40 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है। झीलों की नगरी उदयपुर में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से​ल्सियस रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर में आज बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 40 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। आज प्रदेश में बीकानेर सबसे गर्म जिला रहने की संभावना है। वहीं सीकर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी ​दिनों में मौसम में तापमान बढ़ेगा, इसके प्रभाव से गर्मी के तेवर और तीखे होंगे। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है।