25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Rajasthan Weather : राजधानी जयपुर में मौसम का मिजाज नरम-गर्म, दिन हो रहे गर्म तो रातें हो रही ठंडी
Play video

Rajasthan Weather : राजधानी जयपुर में मौसम का मिजाज नरम-गर्म, दिन हो रहे गर्म तो रातें हो रही ठंडी

राजधानी जयपुर में आज मौसम का मिजाज नरम-गर्म बना रहा। जहां रातें ठंडी होने लगी हैं, वहीं दिन में अभी गर्माहट महसूस हो रही है। दिन का पारा 30 डिग्री से ऊपर चल रहा है। इससे दिन के मौसम में गर्मी अभी बरकरार है। आज सवेरे जयपुर के बाहरी इलाकों में लोगों को हल्की सर्दी महसूस हुई।

Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Oct 15, 2025

– मौसम विभाग ने कहा, दीपावली के बाद बढ़ेगा सर्दी का जोर

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज मौसम का मिजाज नरम-गर्म बना रहा। जहां रातें ठंडी होने लगी हैं, वहीं दिन में अभी गर्माहट महसूस हो रही है। दिन का पारा 30 डिग्री से ऊपर चल रहा है। इससे दिन के मौसम में गर्मी अभी बरकरार है। आज सवेरे जयपुर के बाहरी इलाकों में लोगों को हल्की सर्दी महसूस हुई। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज प्रदेश में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना हुआ है। पूर्वी जिलों के दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वहीं रेगिस्तानी जिलों में तो पारा पहले ही ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज अ​धिकांश जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इससे आज दिन में मौसम का मिजाज गर्म बना रहेगा।