16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Rajasthan Weather : मौसम में बढ़ी गर्माहट, गुलाबी हुआ गुलाबी नगर का मौसम
Play video

Rajasthan Weather : मौसम में बढ़ी गर्माहट, गुलाबी हुआ गुलाबी नगर का मौसम

आज सवेरे प्रदेश के सरहदी इलाकों श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ में घना कोहरा देखने को िमला। साथ ही बीकानेर में भी कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और हैडलाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jan 30, 2025

– आज सवेरे तेज धूप ​खिलने से लोगों ने ली कड़ाके की सर्दी से राहत

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में अब मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। बसंत ऋतु नजदीक आने से मौसम में बासंती रूप निखरने लगा है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में तेज धूप ​​खिली, इससे लोगों को गुलाबी ठंडक महसूस हुई। हालांकि आज भी मौसम विभाग ने हल्की बादलवाही की संभावना जताई है, लेकिन धूप ​खिलने से लोगों ने राहत सांस ली। मौसम विभाग ने कहना है आगामी दिनों में एक बार फिर से मौसम ​का मिजाज बदलेगा और बारिश के साथ सर्दी फिर से दस्तक दे सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे राजधानी जयपुर में तापमान 12 डिग्री से​ल्सियसरेकॉर्ड किया गया। तापमान चढ़ने से मौसम में गर्माहट देखने को मिली। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य जिलों में देखने को मिल रहा है। हालांिक आज सवेरे प्रदेश के सरहदी इलाकों श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ में घना कोहरा देखने को िमला। साथ ही बीकानेर में भी कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और हैडलाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े।

प्रदेश में प​श्चिमी विक्षोभ सक्रिय

प्रदेश में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर फिर से मौसम के मिजाज में बदलाव हो रहा है। बीती रात राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में पारा करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक उछला, लेकिन सर्दी के तेवर फिर भी नर्म नहीं हुए। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में जयपुर समेत 9 शहरों में विक्षोभ के प्रभाव से छिटपुट बौछारें गिरने व उसके बाद अगले तीन चार दिन प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की चेतावनी दी है। वहीं अगले सप्ताह के मध्य तक फिर से सर्दी के तीखे पलटवार की भी संभावना हैं।

अगले सप्ताह बारिश की संभावना

प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटों में तापमान में 2-7 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश के पूर्वी इलाकों में आज आंशिक बादल छाए रहने व केवल छुटपुट स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना व अधिकांश भागों में आगामी तीन-चार दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश के कुछ भागों में एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 2 से 4 फरवरी के दौरान सक्रिय होने की संभावना है। इस चलते उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

कई जिलों में चढ़ा पारा

प्रदेश के कई शहरों में बीती रात तापमान में हुई बढ़ोतरी से पारा चढ़ने लगा है। पारे में बढ़ोतरी ने सर्दी से आंशिक राहत दिलाई। बीती रात अजमेर 13.1, भीलवाड़ा 13.5, जयपुर 12, सीकर 12, अंता बारां 12.8, डूंगरपुर 15, बाड़मेर 13.7, जैसलमेर 12.9, फलोदी 12.8 और बीकानेर में 13.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।