24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Rajasthan Weather : जयपुर में फिर बदला मौसम का मिजाज, अंधड़-बारिश से ठंडक बढ़ी
Play video

Rajasthan Weather : जयपुर में फिर बदला मौसम का मिजाज, अंधड़-बारिश से ठंडक बढ़ी

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के तीन दिन अंधड़, तेज हवाएं व हल्की बारिश का अलर्ट जारी होने के बाद गुलाबी नगर जयपुर में मौसम का मिजाज बदल गया है। कल दोपहर बाद रुक-रुक कर आई तेज आंधी से आज सवेरे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। आज सवेरे लोगों को ठंडक महसूस हुई।
Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Apr 12, 2025

– मौसम विभाग ने जारी किया तीन दिन बारिश व तेज हवाएं चलने का अलर्ट

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के तीन दिन अंधड़, तेज हवाएं व हल्की बारिश का अलर्ट जारी होने के बाद गुलाबी नगर जयपुर में मौसम का मिजाज बदल गया है। कल दोपहर बाद रुक-रुक कर आई तेज आंधी से आज सवेरे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। आज सवेरे लोगों को ठंडक महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। इसके बाद दोबारा गर्मी का अटैक शुरू होगा। आज सवेरे प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भरतपुर शहर में आज सवेरे न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अ​धिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं प​श्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अ​धिकतम 39 डिग्री रहने की संभावना है। इसी बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अ​धिकतमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। सरहदी ​जिले श्रीगंगानगर में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अ​धिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं अजमेर में आज न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अ​धिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग केे अनुसार, मौसम में आए बदलाव से राजस्थान में तेज हवाएं व धूलभरी आंधी चल सकती है और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और हल्की ठंडक बढ़ेगी। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया तो अ​धिकतम तापमान आज दिन में 36 डिग्री रहने की संभावना है। जयपुर में आज दिन में लोगों को गर्मी का अहसास थोड़ा कम होगा।