7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में मौसम का मिजाज गर्म, हवा के साथ तीखी धूप निकली

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में अब मौसम का मिजाज पूरी तरह से गर्म हो गया है। कल तीखी गर्मी के बाद आज सवेरे से तीखी धूप लोगों को परेशान कर रही है। आज सवेरे ही मौसम में तेज गर्माहट महसूस हो रही है। प्रदेश के कई जिलों में पारा 43 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। गर्म हवाओं से पूरे प्रदेश के मौसम में गर्माहट ला दी है। पूर्वी राजस्थान के भरतपुर जिले में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री तो न्यूनतम 24 डिग्री रहा। वहीं प​श्चिमी जिले बाड़मेर में आज अ​धिकतम तापमान 44 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Apr 08, 2025

– आज सवेरे राजधानी जयपुर में अ​धिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में अब मौसम का मिजाज पूरी तरह से गर्म हो गया है। कल तीखी गर्मी के बाद आज सवेरे से तीखी धूप लोगों को परेशान कर रही है। आज सवेरे ही मौसम में तेज गर्माहट महसूस हो रही है। प्रदेश के कई जिलों में पारा 43 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। गर्म हवाओं से पूरे प्रदेश के मौसम में गर्माहट ला दी है। पूर्वी राजस्थान के भरतपुर जिले में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री तो न्यूनतम 24 डिग्री रहा। वहीं प​श्चिमी जिले बाड़मेर में आज अ​धिकतम तापमान 44 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। वहीं जैसलमेर जिले में अ​धिकतम तापमान 43 ​डिग्री तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। जोधपुर में अ​धिकतम तापमान 43 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। बीकानेर में आज सवेरे अ​धिकतम तापमान 43 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27 ​डिग्री रहा। अजमेर रीजन में आज सवेरे अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। वहीं सरहदी जिले श्रीगंगानगर की बात करें तो आज अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में चल रही गर्म हवाओं से मौसम में बदलाव आ रहा है। गर्म हवाओं की वजह से प्रदेश में तीखी गर्मी का दौर शुरू हो गया है, जो आगामी दिनों में और बढ़ेगा। लू चलने के बाद प्रदेश में तीखी गर्मी का दौर शुरू होगा। आज सवेरे राजधानी जयपुर में अ​धिकतम तापमान में थोड़ी राहत मिली और तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। आज गुलाबी नगर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा।