24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Rajasthan Weather : गुलाबी नगर में मौसम का मिजाज फिर ठंडा, सर्दी से राहत नहीं
Play video

Rajasthan Weather : गुलाबी नगर में मौसम का मिजाज फिर ठंडा, सर्दी से राहत नहीं

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। आज सवेरे गुलाबी नगर जयपुर में तापमान गिरने से लोगों को फिर से सर्दी का अहसास हुआ। अलसुबह घर से निकलने वाले सर्दी से धूजते हुए नजर आए। दिन में धूप ​खिलने से लोगाें ने सर्दी से राहत पाई।
Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Feb 07, 2025

– तापमान गिरने से फिर बढ़ा सर्दी का जोर

– आज सवेरे जयपुर में तापमान रहा 10 डिग्री से​ल्सियस

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। आज सवेरे गुलाबी नगर जयपुर में तापमान गिरने से लोगों को फिर से सर्दी का अहसास हुआ। अलसुबह घर से निकलने वाले सर्दी से धूजते हुए नजर आए। दिन में धूप ​खिलने से लोगाें ने सर्दी से राहत पाई। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य जिलों में भी देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी इलाकों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फवारी से प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदला है। मौसम शुष्क रहने से सर्दी फिर से अपना रंग दिखा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे राजधानी जयपुर में तापमान 10 डिग्री से​ल्सियस रहा। तापमान कम हरने के प्रभाव से सर्दी के प्रभाव फिर से बढ़ा है। वहीं पूर्वी राजस्थान में भी सर्दी का असर तेज हुआ है। साथ ही कोहरा भी दिखाई दिया है।

बसंत में मौसम के दो रंग

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी के असर से प्रदेश के मैदानी इलाकों में सर्दी फिर से लौट आई है। हालांकि बसंत ऋतु में मौसम दो रंग दिखा रहा है। दिन में धूप की तपिश परेशान कर रही है तो सुबह शाम में फिर से शीतलहर का अहसास लोगों को हो रहा है। बीती रात प्रदेश के 9 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री या उससे कम दर्ज हुआ। शेखावाटी अंचल में कड़ाके की सर्दी का जोर रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन ​चार दिन पारे में बढ़ोतरी होने व मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है।

शेखावाटी अंचल में सर्दी का असर तेज

बीती रात प्रदेश के 8 शहरों में पारा 5 डिग्री या उससे भी कम दर्ज हुआ। प्रदेश के शेष जिलों में भी पारा सामान्य से कम दर्ज होने पर सर्दी का जोर रहा। शेखावाटी अंचल में सर्वाधिक पारे में गिरावट दर्ज होने पर कड़ाके की सर्दी का असर रहा। मैदानी इलाकों में सीकर 3, लूणकरणसर 3.1, नागौर 3.2, माउंटआबू 3, फतेहपुर 2.2, डूंगररपुर 2.5, करौली 4, दौसा 5, संगरिया 5 और अंता बारां में 5.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे सर्द रहे।