30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में आज भी मौसम का मिजाज नरम, बादल छाए रहेंगे

राजधानी जयपुर में आज भी मौसम का मिजाज नरम रहेगा। बादल छाए रहेंगे, इसके प्रभाव से गर्मी के तेवर ढीले रहेंगे। साथ ही राजधानी में आज हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। केवल प​श्चिमी जिलों को छोड़कर बाकी जिलों में तापमान कम ही रहने की संभावना है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

May 10, 2025

– मौसम विभाग ने दी गुलाबी नगर में हल्की बारिश की चेतावनी

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज भी मौसम का मिजाज नरम रहेगा। बादल छाए रहेंगे, इसके प्रभाव से गर्मी के तेवर ढीले रहेंगे। साथ ही राजधानी में आज हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। केवल प​श्चिमी जिलों को छोड़कर बाकी जिलों में तापमान कम ही रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज बारिश की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं उदयपुर जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। माउंट आबू में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है। प​श्चिमी रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं जैसलमेर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो अ​धिकतम तापमान 37 डिग्री रहा। बीकानेर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो अ​धिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। इसके असर से तापमान कम रहेगा। आज राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है। जयपुर में आज बादल छाए रहेंगे, इसके असर से हल्की बारिश की संभावना है।