3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

राम जन्मोत्सव: श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर

सर्वार्थ सिद्धि व अमृत सिद्धि योग और गुरु पुष्य के विशेष संयोग में आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

Google source verification

जयपुर. सर्वार्थ सिद्धि व अमृत सिद्धि योग और गुरु पुष्य के विशेष संयोग में आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर के राम और हनुमान मंदिरों में श्रीराम जी की जन्म की खुशियां मनाई गई। चांदपोल बाजार स्थित मंदिर श्री रामचन्द्रजी में महंत नरेंद्र तिवाड़ी के सान्निध्य में भगवान श्रीराम का 500 लीटर दूध से अभिषेक किया गया। जन्माभिषेक के दौरान शंख, घंटा-घडिय़ाल की ध्वनि के साथ भए प्रगट कृपाला दीनदयाला… के स्वर गूंज उठे। अभिषेक के बाद पूरे राम दरबार को जरदोजी लगी पोशाक व मोती माणक के आभूषण धारण करवाकर शृंगार किया गया। दोपहर 2.30 बजे जन्म आरती दर्शन हुए। रामलला के जन्म पर 21 हजार लड्डुओं का प्रसाद वितरण किया गया। शाम को महाआरती का आयोजन हुआ।

छोटी चौपड़ स्थित मंदिर श्री सीतारामजी में महंत नंदकिशोर के सान्निध्य में राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। ठाकुर जी का पंचामृत अभिषेक कर मनमोहक शृंगार किया गया। दोपहर में राम लला की जन्म आरती के बाद बधाई गान के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। शाम को सीताराम जी की महाआरती के बाद संगीतमय सुंदरकांड एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ।