5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
WATCH: तीन तलाक बिल पर ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता राशिद अल्वी
Play video

WATCH: तीन तलाक बिल पर ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता राशिद अल्वी

तीन तलाक ( tripletalaq ) बिल राज्यसभा ( rajyasabha ) में पास हो गया है। अब राष्ट्रपति की मुहर के बाद कानून बन जाएगा बिल। लोकसभा के बाद राज्यसभा में आज वोटिंग हुई। यहां पक्ष में 99 और विपक्ष में 84 वोट पड़े। तीन तलाक बिल को लेकर मोदी सरकार (modigovt) की बड़ी जीत मानी जा रही है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Doulat Pareek

•

Updated: 31 Jul 2019, 5:03 PM IST

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी (rashidalvi) ने इसे दुर्भाग्यपूरण बताया और कहा कि जब हमारी सरकार आएगी तब देखेंगे। राशिद अल्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी कई सवाल खड़े किए। मुस्लिम महिलाओं को अब ट्रिपल तलाक से आजादी मिलेगी।

दरअसल मुद्दा महिलाओं के सम्मान का है। बीजेपी ने लोकसभा में तीन बार बिल पेश किया लेकिन आखिर राज्यसभा में बहुमत नहीं होने से पास नहीं हो पाया आखिर आज राज्यसभा में भी तीन तलाक बिल (billontripletalaq) पास हो गया अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ये बिल कानून बन जाएगा

लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में ही कांग्रेस (congress ) इस बिल का विरोध कर रही थी। लोकसभा में मोदी सरकार के पास बहुमत होने के कारण तीसरी बार बिल पास हो गया। लेकिन राज्यसभा में बहुमत नहीं होने से कांग्रेस को लगा कि बिल पास नहीं होगा। लेकिन बीएसपी समेत कई सांसदों के वॉक आउट करने और अनुपस्थिति के कारण मोदी सरकार ने बिल को पास करवा लिया।

इससे पहले बिल को सलेक्ट कमेटी के पास भेजने को लेकर भी वोटिंग हुई लेकिन यहां भी बीजेपी के पक्ष में ही फैसला आया।