Recruitment exams 2026 राजस्थान में वर्ष 2026 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं को लेकर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड कुछ नवाचारों पर काम कर रहा है। AI से लेकर टेबेलेट बेस्ड एग्जाम और ‘फेस स्केन’ से लेकर ‘बॉयोमेट्रिक्स’ जैसे सेफ्टी टूल्स के इस्तेमाल से बड़ी चुनौतियों से निपटने की तैयारी है। बोर्ड के चेयरमैन मेजर जनरल(रिटायर्ट) आलोक राज Retired Major General Alok Raj ने पत्रिका से खास मुलाकात में ये अहम जानकारी दीं। REET, LDC सहित कौन कौन से Recruitment exam होने जा रहे हैं। कितनी vacancies हैं और इनके बढ़ने की क्या संभावनाएं हैं। लाखों परीक्षार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। इन परीक्षाओं में नकल और डमी केंडिडेट्स जैसे खतरों से लेकर बोर्ड ने इस बार क्या नवाचार किए हैं। रोडवेज की बसों में यात्रा को लेकर क्या S.O.P. है। अभ्यर्थियों को क्या सावधानियां बरतने को कहा जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के कारण राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने क्या कुछ बदलाव किए हैं। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स के लिए क्या सहूलियतें बोर्ड दे रहा है। पुराने पेपर सॉल्व करने और रेगूलर प्रेक्टिस जैसे टिप्स भी बोर्ड द्वारा दिए जा रहे हैं। एक बड़ा नवाचार 2026 में टेबलेट्स पर परीक्षा कराने की तैयारी को भी माना जा सकता है। इसे लेकर फिलहला IIT मद्रास और IIT कानपुर में एक्सपेरीमेंट चल रहा है। “स्वावलंबन कार्ड” को लेकर बोर्ड की क्या अपील है। इन तमाम मुद्दों पर बोर्ड चेयरमैन ने खुलकर बात की है। देखिए ये एक्सक्लुसिव इंटरव्यू