
जयपुर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नईनाथ धाम पर शुक्रवार को श्रीनगर के युवा नारायणी माता से कावड़ यात्रा लेकर पहुंचे। इस दौरान बाबा महाकाल म्यूजिकल ग्रुप अलवर की ओर से हैरतअंगेज करतब दिखाए गए। ग्रुप के कलाकारों की ओर से कस्बे में गुजरी कावड़ यात्रा के साथ करतब दिखाए। सायंकाल कावड़ यात्रा नईनाथ धाम पहुंची। शनिवार को कावड़िए भोले बाबा के दरबार में शिवलिंग पर जल चढ़ाएंगे। इन दिनों सावन माह में नईनाथ धाम पर प्रतिदिन बड़ी तादाद में कावड़िए हरिद्वार, गलताजी, नारायणी माता, पाराशर ऋषि सहित अन्य स्थानों से जल लाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाकर मन्नत मांगते हैं। इन दिनों नईनाथ धाम पर प्रतिदिन मेला जैसा माहौल बना रहता है।