18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

शनि जयंती : भक्तों ने किया शनिदेव का तेलाभिषेक

जेष्ठ अमावस्या पर शुक्रवार को न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव भक्तिभाव से मनाया जा रहा है। तेलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही शनि देव के मंदिरों भक्तों का तांता लगा हुआ है।

Google source verification

जयपुर. जेष्ठ अमावस्या पर शुक्रवार को न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव भक्तिभाव से मनाया जा रहा है। तेलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही शनि देव के मंदिरों भक्तों का तांता लगा हुआ है। तेलाभिषेक के बाद शाम को शनिदेव को नवीन पोशाक धारण करवाने के बाद शृंगार कर फूल बंगले में विराजमान किया जाएगा।
जनता स्टोर स्थित सिद्धपीठ शनि धाम में महंत नारायण शर्मा के सान्निध्य में शनिदेव का तेलाभिषेक किया गया। इसके बाद गंगाजल से शुद्ध स्नान करवा कर नवीन पोशाक धारण करवा झांकी सजाई गई। गेटोर स्थित शनि-साईं धाम मंदिर में महंत ब्रजमोहन शर्मा के सान्निध्य सुबह 9 से 12 बजे तक शनिदेव का तेलाभिषेक किया गया। इसके बाद पंचामृताभिषेक कर तारा जड़ित पोशाक धारण करवाई गई। शाम को शनिदेव को फूल बंगले में विराजमान कर खीर कंगन का भोग लगाकर महाआरती की जाएगी। जोरावरसिंह गेट स्थित शनि मंदिर में पं. ओमप्रकाश शर्मा के सान्निध्य में तेलाभिषेक किया गया। इस मौके पर मंदिर परिसर को भी गुब्बारों से सजाया गया। इसके अलावा एसएमएस स्थित शनि मंदिर, बासबदनपुरा स्थित प्राचीन शनि मंदिर, इंदिरा गांधी नगर स्थित शनि मंदिर में भी भगवान शनि का तेलाभिषेक कर मनमोहक शृंगार किया गया।