Sonia Gandhi in Rajya Sabha : कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी आज जयपुर आ गई है। सोनिया गांधी राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से पार्टी की उम्मीदवार होंगी और वह आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी नामांकन के लिए जयपुर आई है। सोनिया गांधी लोकसभा नहीं अब राज्यसभा के रास्ते संसद पहुंचेंगी। आज सुबह सोनिया गांधी जयपुर एयरपोर्ट पहुंची। जहां पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मौजूद रहे।