26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर ठाकुरजी का धवल शृंगार, भक्ति में डूबे श्रद्धालु, देखें वीडियो

ज्येष्ठ पूर्णिमा 2025 : भक्तों ने जलयात्रा उत्सव झांकी के दर्शन किए। ठाकुरजी और राधा रानी को सफेद सूती पोशाक धारण करवा कर पुष्प शृंगार किया गया।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Jun 11, 2025

जयपुर। दान-पुण्य और भगवान विष्णु की आराधना के खास दिन ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बुधवार को छोटीकाशी के मंदिरों में ठाकुरजी का धवल शृंगार कर विशेष झांकी सजाई गई। उन्हें खीर सहित अन्य सफेद व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस मौके पर देवस्थान विभाग के मंदिरों में ठाकुर श्रीजी का ज्येष्ठाभिषेक किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने जलयात्रा उत्सव झांकी के दर्शन किए। ठाकुरजी और राधा रानी को सफेद सूती पोशाक धारण करवा कर पुष्प शृंगार किया गया। ठाकुरजी को ऋतु फलों, ठंडाई, शर्बत, अमरस का भोग लगाया गया। इसी कड़ी में चांदनी चौक स्थित मंदिर श्री ब्रजनिधिजी में पुजारी कैलाशचंद शर्मा व भूपेंद्र रावल के सान्निध्य में ठाकुरजी का अभिषेक किया गया। वहीं आनंदकृष्ण बिहारी जी में पुजारी मातृ प्रसाद के सान्निध्य में अभिषेक हुआ।