20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
जयपुर में तेज गर्मी के बीच छाए बादल, हल्की बूंदाबांदी भी हुई, देखे वीडियो
Play video
Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Videos / जयपुर में तेज गर्मी के बीच छाए बादल, हल्की बूंदाबांदी भी हुई, देखे वीडियो

जयपुर में तेज गर्मी के बीच छाए बादल, हल्की बूंदाबांदी भी हुई, देखे वीडियो

- तेज गर्मी के कारण अधिकतम तापमान में भी करीब डेढ डिग्री की बढ़ोतरी हुई
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jaya Gupta

•

Updated: 17 May 2023, 8:41 PM IST

जयपुर। शहर को बुधवार सुबह से ही गर्मी का असर रहा। दोपहर होते-होते धूप और गर्मी से लोग परेशान हो गए। हवा में नमी की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक होने के कारण गर्मी के साथ पसीने से भी परेशानी हुई। तेज गर्मी के कारण अधिकतम तापमान में भी करीब डेढ डिग्री की बढ़ोतरी हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर 3.30 बजे बाद आसमान में बादल घिरने लगे। धूप के साथ हल्की बौंछारें भी पड़ी। कुछ समय बाद तेज हवा भी चली। वहीं बूंदाबांदी हल्की बरसात में बदल गई। हालांकि, कुछ देर में ही हवा भी धीमी हो गई और हल्की बरसात भी बंद हो गई।


मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार गुरुवार को जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में विक्षोभ का असर बना रह सकता है। 19 से 21 मई के दौरान अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने व तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। एक और नया आंधी बारिश का दौर 22 मई से राज्य में शुरू होगा।